उत्तराखण्ड

डीएम हरिद्वार ने “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम के तहत देश के लिए हुए शहीद ज्ञात-अज्ञात नायकों को अर्पित की श्रद्धां-सुमन

हरिद्वार:- आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण, मेयर अनीता शर्मा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शहीद दिवस के अवसर पर कोतवाली हरिद्वार के सामने स्थित भल्ला पार्क में मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम के तहत अमर शहीद जगदीश वत्स सहित स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात नायकों को भारत माता की जय, वन्देमातरम् के बीच श्रद्धां-सुमन अर्पित किये।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये स्वतंत्रंता संग्राम सेनानी भारत भूषण ने अमर शहीदों का उल्लेख करते हुये कहा कि अमर वह होता है, जो शरीर के बन्धन से ऊपर उठकर देश की सेवा में तत्पर रहता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुये बताया कि तत्समय भारत माता को आजाद कराने के लिये, जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुबह ही घर से निकल पड़ते थे, तो शाम को वे घर पहुंचें या न पहुंचें, कुछ भी निश्चित नहीं रहता था, सब कुछ अनिश्चिता के कुहासे में रहता था। उन्होंने कहा कि भारत माता के लिये प्राण न्यौच्छावर करने का अवसर सभी को नहीं मिलता है।  मेयर अनीता शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान की वजह से ही आज हम सभी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद कराने में जो अपने प्राणों की आहूति दी, उसी के परिणामस्वरूप हमारा देश आजाद हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से कहा कि आप धन्य हैं, जो ऐसी महान आत्माओं की सन्तानें हैं। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को चिर-स्थायी बनाने के लिये हम यहां पर एक म्युजियम बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों-सर्व रघुवंशी, मुकेश त्यागी, मुरली मनोहर, शिंवानी सैनी, पदमा देवी, डॉ0 वेद प्रकाश आर्य, मनोज कुमार, सुभाष, कैलाश वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, जितेन्द्र रघुवंशी, भूपेन्द्र, मुकेश त्यागी, अशोक चौहान, किशन पाल, खेमपाल, विकास कम्बोज, सत्येन्द्र बिष्ट, अर्जुन राणा, तरूण बेरी, गौरव वेरी, अनिल गोयल, रमेश, अशोक टण्डन, नरेन्द्र कुमार, गोपाल सिंह, यशपाल सिंह, अनिल गिरी, अरविन्द शर्मा, सचिन गिरी, ऋषि सरीन, रीता गुलाटी, राम स्वरूप, कृपा राम चौहान, ब्रजपाल, सुरेश दत्त, कमलेश, रविन्द्र शर्मा अशोक, राजेश शर्मा, विजय लक्ष्मी, बाबू राम, शुभम आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच का सफल संचालन सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम अजय बीर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago