उत्तराखण्ड

हरिद्वार पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल बदमाश को मार गिराया

हरिद्वार:- नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के बाद मंगलवार को आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल भगवानपुर क्षेत्र स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों से सोमवार की रात हुई मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आईजी रुड़की सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और बदमाश शव को देखा।

आईजी करण सिंह नगन्याल ने बताया कि मुठभेड़ में मर गया बदमाश नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी था। सोमवार की रात देहरादून एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश भगवानपुर की ओर से यूपी की सीमा में जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम को दोनों बदमाश वही मिले, जिन्होंने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। इस पर एसटीएफ की टीम ने भगवानपुर पहुंचकर बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश अमरजीत उर्फ बिट्टू को गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

एसटीएफ की टीम ने घायल बदमाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईजी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में बदमाश के शरीर पर आठ गोली लगी हैं। आईजी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago