देश-विदेश

हरियाणा विधानसभा चुनाव, 90 सीटों पर एक चरण में वोटिंग, 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता जुटे

हरियाणा :- आज हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। इस बार हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है। आप, इनेलो-बसपा और जजपा-आसपा के उम्मीदवारों की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सुबह 9 बजे तक सभी 90 सीटों पर 9.53% मतदान दर्ज किया गया है।

हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है। ध्यान देने वाली बात है कि मतदान से ठीक पहले गुरुवार यानी 03 अक्टूबर को बीजेपी के बड़े नेता अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 90 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जरूरी तैयारी पूरी कर ली थी। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago