उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जहां उन्होंने आज मुंबई में सन्यास आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके उपरांत डॉ. रावत का अंधेरी ईस्ट स्थित वैलुएबल टेक्नो पार्क के कार्पोरेट हेड क्वार्टर का भ्रमण कार्यक्रम है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री आज शाम महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

गुरुवार डॉ. रावत मुम्बई स्थित जे.जे. गवर्नमेंट हॉस्पिटल का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मुंबई विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत होंगे। स्वास्थ्य मंत्री बांद्रा में एफडीए की बैठक भी लेंगे साथ ही वह खाद्य संरक्षा और ड्रग्स नियंत्रण तथा फार्मा इंडस्ट्री को लेकर महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके अलावा डॉ. रावत औषधि विश्लेषणशाला की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago