उत्तराखण्ड

मंत्री धन सिंह रावत वाइब्रेंट विलेज मलारी का दौरा कर जानेंगे विकास कार्यां की प्रगति, लेंगे फीडबैक

देहरादून:-   सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चमोली जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत यात्रा मार्गां पर पड़ने वाले चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान डॉ. रावत बदरीनाथ में निर्माणाधीन 50 बेडेड निर्माणाधीन चिकित्सलाय का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा वह यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह मलारी पहुंच कर वाइब्रेंट विलेज की प्रगति को लेकर भी समीक्षा बैठक लेंगे।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह 10 जून से लेकर 12 जून तक चमोली जनपद के दौरे पर रहेंगे। अपने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेंगे, साथ ही वह जोशीमठ, पाण्डुकेश्वर, बदरीनाथ तथा मलारी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं विभागीय बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत रविवार को तड़के सुबह भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे इसके उपरांत वह धाम में तीर्थ यात्रियों के लिये बनने जा रहे 50 शै्यायुक्त निर्माणाधीन चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वह बदरीनाथ धाम में आयोजित स्वास्थ्य मेले का बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद वह माणा बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति द्वारा आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को ब्याज मुक्त ऋण के चैक वितरित करेंगे।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत बदरीनाथ में यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की जायेगी। इसके बाद वह पाण्डुकेश्वर में बहुउद्देशीध साधन सहकारी समिति द्वारा आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और स्थानीय लोगों को ब्याज मुक्त ऋण के चैक वितरित करेंगे।

पाण्डुकेश्वर में वह स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी परखेंगे। सोमवार को डॉ. रावत मलारी गांव पहुंचेंगे जहां वह ए.एन.एम केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह मलारी में वाइब्रेंट विलेज की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे। इससे पूर्व आज कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और चिकित्साधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्रा सीजन में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई न बरतने के निर्देश दिये।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago