उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री ने धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

चमोली:-  सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन 50 बेडेड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन अस्पताल एक साल के भीतर तैयार कर दिया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिये बनाये जा रहे आवासों को माह जुलाई तक पूरा करने को कहा।   डॉ. रावत ने धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्याक्रम का शुभारम्भ किया, इसके अलावा उन्होंने माणा में सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सैकड़ों लाभार्थियों को ब्याज रहित कृषि ऋण भी वितरित किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के उपरांत धाम में बनाये जा रहे आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 बेडेड चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत कर रही है। सूबे के चारों धामों में तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके इसके लिये चारों धामों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ में एक साल के भीतर 50 बेडेड अति आधुनिक चिकित्सालय बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने निर्माण स्थल पर ही विभागीय अधिकारियों को चिकित्सालय के निर्माण कार्यो में और तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चिकित्सकों एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिये बदरीनाथ में बनाये जा रहे ट्रांजिट हॉस्टल को माह जुलाई तक पूरी तरह तैयार करने के भी निर्देश दिये, ताकि भविष्य में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को धाम में आवास सम्बंधी कोई दिक्कत न हो। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बदरीनाथ में विभाग द्वारा संचालित ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत किसानों को आजीविका बढ़ाने के लिये एक-एक लाख रूपये के ब्याज रहित कृषि ऋण भी वितरित किये।  उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुये योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

स्वास्थ्य मेले में चमोली जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में माणा, बामणी, इन्द्रधरा, गजकोटी, पाण्डुकेश्वर, हनुमानचट्टी, बैनाकुली आदि गांवों से आये 245 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ही विभिन्न गैर संचारी रोगों की निःशुल्क जांच व मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्वास्थ्य प्रसार अधिकारी उदय सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।   कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, एसीएमओ व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एम.एस.खाती, वरिष्ठ फिजीशियन डा. प्रीति यादव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अंकित भट्ट, महिला मेडिकल ऑफिसर डा. नीलम नेगी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. हरीश थपलियाल, बाल रोग विशेषज्ञ डा. रूपचन्द्र, फिजिशियन डा. अल्का रावत, महाप्रबंधक सहकारी समिति चमोली सोहन सिंह, जिला सहायक निबंधक योगेश्वर जोशी सहित ग्राम प्रधान माणा पीताम्बर मोलफा, बीडीसी मेम्बर किशोर बड़वाल, लक्ष्मण पंवार आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago