उत्तराखण्ड

मॉक ड्रिल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून:- कोरोना महामारी की बढ़ती संभावना को देखते हुये केन्द्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रदेशभर के अलग-अलग चिकित्सा इकाईयों में आयोजित मॉक ड्रिल में जहां विभागीय अधिकारी शामिल हुये वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों को परखा, साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं चौक-चौबंद बनाये रखने के दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना से के निपटने के लिये विभाग पूरी तरह तैयार है, विभाग के पास कोरोना महामारी से लड़ने के लिये दवाईयां एवं बचाव के लिये पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण पहुंकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना रोकथाम को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कोरोन को लेकर की गई तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण कर अस्पताल के चिकित्साकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को व्यवस्थाएं और बेहतर करने तथा कोरोना महामारी को लेकर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि क्षेत्र में बाहर से आने वाले प्रवासियों एवं पर्यटकों पर विशेष नजर रखी जाय। यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाते हैं तो उनका उपचार के साथ ही सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिये दून मेडिकल कॉलेज में भेजे जाय। मॉक ड्रिल के दौरान डॉ. रावत ने अस्पताल में उपलब्ध आक्सीजन बेड एवं ऑक्सीन कांस्ट्रेंटर की उपलब्धता, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड की क्रियाशीलता जांचने के साथ ही 250 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार का डेमो भी देख जिस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को और बेहत्तर ढंग से व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसके निरीक्षण के लिये शासन से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अलग-अलग चिकित्सा इकाईयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि सूबे में कोरोना की किसी भी स्थिति से निपटने के लिये विभाग के पास पर्याप्त संसाधन एवं दवाईयां उपलब्ध हैं। इसलिये आम लोगों को किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है लेकिन अपने बचाव के लिये सभी को सावधानी जरूर बरतनी होगी।

इस अवसर पर सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित पाटिल, पैरामेडिकल एवं टेक्नीकल स्टॉफ के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago