उत्तराखंड:- कोविड-19 के विश्व के कुछ देशों में बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत उत्तराखंड में समयबद्ध तैयारियां की जा रही है हालांकि वर्तमान तक इस नए वेरिएंट को लेकर भारत वर्ष में किसी भी प्रकार के खतरे की आशंका नहीं जताई गई। कोविड को लेकर भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार उत्तराखंड में आज यानि (27 दिसंबर 2022) से समस्त चिकित्सा इकाइयों में कोविड-19 प्रबंधन की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
मॉक ड्रिल की सफल आयोजन के दृष्टिगत सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. राजेश कुमार द्वारा बीते दिन सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई व सभी को कोविड-19 के समुचित प्रबंधन के लिए चिकित्सा इकाइयों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
इस मॉक ड्रिल के अंतर्गत सभी मुख्य चिकित्सक अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को एक-एक चिकित्सा इकाई में मॉक ड्रिल किए जाने के लिए नामित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस मॉक ड्रिल की कड़ी समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए गए।
राज्य स्तर में भी उच्च अधिकारियों को चयनित चिकित्सा इकाइयों में प्रतिभा के जाने हेतु नामित किए जाने के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को निर्देशित किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…