उत्तराखण्ड

साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए होने वाले जश्न की तैयारियों ने बढ़ा दी वन विभाग की चिंता

उत्तराखंड:-  नए साल के जश्न को मद्देनजर रखते हुए उत्‍तराखंड वन विभाग ने उठाया कदम, रद्द हुई फील्ड कर्मियों की छुट्टियां, साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए होने वाले जश्न की तैयारियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए विभाग के फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय

केवल अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके साथ ही वन मुख्यालय ने राज्य की सीमाओं पर गहन चौकसी के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर दोनों राज्यों के वनकर्मियों को संयुक्त गश्त करने को भी कहा गया है। होटल, रिसार्ट, गेस्ट हाउस जश्न के मद्देनजर अभी से बुक प्रदेश में स्थित वन विश्राम गृहों के साथ ही सभी संरक्षित व आरक्षित वन क्षेत्रों के आसपास के होटल, रिसार्ट, गेस्ट हाउस नए साल के जश्न के मद्देनजर अभी से बुक हो चुके हैं। कई होटल, रिसार्ट में तो अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

जश्न में कोई न पहुंचे वन्यजीवों को नुकसान

ऐसे में वन विभाग इस बात को लेकर परेशान है कि जश्न की आड़ में कोई वन एवं वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचा डाले। इसे देखते हुए गश्त बढ़ाने के साथ ही 31 दिसंबर को सभी वन विश्राम गृहों, होटल, रिसार्ट आदि पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैंवन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल के अनुसार किसी भी स्थिति से निबटने के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हैं।

इस क्रम में सभी वन प्रभागों, राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों व कंजर्वेशन रिजर्व को चौकसी कड़ी करने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों पर भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago