उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी जोगत मल्ला में जंगली मशरूम खाने से दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, एक की इलाज के दौरान मौत

उत्तरकाशी:-  उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ के जोगत मल्ला में दो अलग-अलग परिवार की दो महिलाओं की जंगली मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ गई। एक महिला की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रविवार को प्रखंड के जोगत मल्ला में दो महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान महिलाएं जंगली मशरूम घर ले आई। जंगली मशरूम खाने से दोनों की तबीयत बिगड़ गई। मृतका बिंदा देवी (60) पत्नी वेदप्रकाश घर में अकेली रहती थी। दूसरी महिला ममता देवी (40) पत्नी स्व. कन्हैया लाल के साथ एक बेटा रहता है, लेकिन गनीमत रही बच्चे ने मशरूम नहीं खाया।

दोनों महिलाओं की तबीयत बिगड़ी तो पड़ोसी दोनों को इलाज के लिए देर रात लाए। सीएचसी चिन्यालीसौड में इलाज के दौरान बिन्दा देवी की मौत हो गई, और दूसरी महिला ममता देवी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

 

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

‘परमाणु विकल्प खुला है…’ पाकिस्तान की नई चाल, भारत ने दिखाया दम

आतंकी मुल्क पाकिस्तान ने भारत पर कई हवाई हमले करने की कोशिश की, लेकिन उसकी…

3 hours ago

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने की अहम बैठक, हेली सेवाओं पर रहा फोकस

एटीसी केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पुनः क्लियरेंस के बाद केदारनाथ की हेली सेवा पुनः…

4 hours ago

पाकिस्तान को IMF कर्ज मिलने पर गुल पनाग का तंज– ‘शानदार उपलब्धि’

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग (Gul Panag) इस वक्त अपने एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में…

5 hours ago

पाकिस्तान पर सैन्य प्रहार के बाद चीन की प्रतिक्रिया– ‘संयम बरतें’

चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान से मौजूदा हालात में 'हौसला' रखने और 'सब्र'…

6 hours ago

सीमांचल में सुरक्षा समीक्षा: नीतीश कुमार ने की सेना अधिकारियों से चर्चा

बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया पहुंचे हैं। पूर्णिया…

6 hours ago

सुरक्षा कड़ी: सीमा पर तनाव के बीच यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द

उत्तर प्रदेश  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए लखनऊ पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त…

8 hours ago