उत्तराखंड में इन दिनों तेज गर्मी का सितम जारी हैं।चटक धूप के बीच मैदानी इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक है पारा हर रोज चढ़ता जा रहा है। ज्यादातर इलाकों में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है लिहाजा गर्मी से लोग बेहाल हैं मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं क्योंकि कई इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है तब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।चक्रवाती परिसंचरण के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण 10 जून से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की करवट का अंदेशा है और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका जताई गई है ऐसे में तापमान में कुछ गिरावट आने के साथ ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य के ठंडे शहरों के हाल देखें तो देहरादून में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस है जबकि मुक्तेश्वर में 30 डिग्री सेल्सियस है मसूरी में 29.5 डिग्री सेल्सियस है और नैनीताल में 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान है यानी गर्मी के प्रकोप से पहाड़ के ठंडे इलाके भी उबल रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…