उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में एकबार फिर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, खाई में गिरी बोलेरो 3 लोगों की मौत, 6 गंभीर

चंपावत: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आय दिन सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं अब चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत सूखीढांक डंडा मीडार मोटर मार्ग के कुलियाल गांव के चामी तोक में बीते सायं 4:20 बजे बोलेरो वाहन संख्या के यूके 04 TA 4777 वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम में खाई में गिरे हुए लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से रीठा अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि बोलेरो में 9 व्यक्ति सवार थे जिसमें से तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा 6 घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल 108 के माध्यम से रीठा हॉस्पिटल को भेज दिया गया। मैक्स बिनवाल गांव से हल्द्वानी वाया चोरगलिया नानकमत्ता साहिब रोजाना चलती थी मैक्स दुर्घटना कुल्याल गांव के बैंड के पास हुई। मौके पर तत्काल तहसीलदार पाटी पहुचे।इस घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में मारे गए मृतको के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतको की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी ने घटना पर दुख एवं संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।बोलेरो के अचानक खाई में गिरने से श्रीमती चंद्रा देवी पत्नी श्री चिंतामणि ग्राम बिनवाल गांव तहसील पाटी, मनोरथ निवासी गोलडांडा तहसील पाटी, पान सिंह परवाल निवासी परेवा तहसील पाटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि इस घटना में रंजीत कुमार पुत्र श्री हर प्रसाद निवासी उगनपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश,डालचंद पुत्र श्री दिलीप सिंह निवासी उगनपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश, गौरी थ्वाल पुत्र श्री कृष्णा थ्वाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल, पार्वती देवी पत्नी श्री रेवा दत्त निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल, भुवन चंद सनवाल पुत्र श्री नारायण दत्त सनवाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल तथा भुवन चंद्र गोला पुत्र श्री कृष्ण चंद्र गोला निवासी गोलडाडा तहसील पाटी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार किया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago