अल्मोड़ा;- अल्मोड़ा जिले में हुई भारी बारिश रानीधारा के लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। तेज बारिश के बाद यहां आपदा जैसे हालात पैदा हो गए। सड़क से बहकर आया मलबा और गंदा पानी कई घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ी। गंदा पानी घर में घुसते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
लोगों ने कहा कि वे राहत के लिए डीएम, विधायक और पूर्व विधायक को फोन करते रहे, लेकिन उनके फोन बंद रहे। ऐसे में लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रानीधारा सड़क में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया गया था, इससे सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। लंबे समय बाद भी सुधारीकरण न होने से बारिश में सड़क का मलबा घरों में घुस गया। ऐसे में लोग डरे हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…