उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने की सतर्कता बरतने की अपील

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने की सतर्कता बरतने की अपील

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 24 घंटों के भीतर पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी संभावित आपदा से बचा जा सके। उन्होंने विशेष रूप से पीसीएस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें, जिससे मौसमजनित व्यवधान से बचा जा सके। उन्होंने कहा, “आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों ही हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार मौसम की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने जनता से संयम और सतर्कता बरतने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago