चमोली जनपद में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बह गया। इसके चलते चीन सीमा से लगी नीती घाटी का फिर से अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। लाता में तीन दिनों से बंद इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था।
लाता गांव के पास चट्टान खिसकने से बंद मलारी हाईवे पर शनिवार को 56 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई थी। हाईवे सुचारु होने पर नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन आज हाईवे फिर बंद हो गया। नीती घाटी के गांवों में इन दिनों ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं की पूजा करते हैं। जिसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी ग्रामीण अपने गांव पहुंचते हैं। हाईवे बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें रविवार की सुबह 5:30 तक बारिश को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…