चमोली में भारी बारिश का कहर, मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ से पुल बहा

चमोली जनपद में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बह गया। इसके चलते चीन सीमा से लगी नीती घाटी का फिर से अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। लाता में तीन दिनों से बंद इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था।

लाता गांव के पास चट्टान खिसकने से बंद मलारी हाईवे पर शनिवार को 56 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई थी। हाईवे सुचारु होने पर नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन आज हाईवे फिर बंद हो गया। नीती घाटी के गांवों में इन दिनों ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं की पूजा करते हैं। जिसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी ग्रामीण अपने गांव पहुंचते हैं। हाईवे बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें रविवार की सुबह 5:30 तक बारिश को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours