देहरादून:- उत्तराखंड में बारिश की बौछारों का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून में तीव्र बौछार के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। दोपहर बाद झोंकेदार हवाओं के साथ शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बौछारें शुरू हुईं। करीब एक घंटे से अधिक समय से झमाझम बारिश हो रही है। प्रमुख मार्गों के साथ ही चौक-चैराहे बारिश के पानी से सराबोर हो गए। नालियां चोक होने से कई गलियों में पानी भर गया। बिंदाल और रिस्पना नदी में भी उफान है।
वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट में करीब 85 घंटे बाद मंगलवार की शाम को खुल गया। चमोली में बदरीनाथ हाईवे कई जगह मलबा आने बंद पड़ा है। हाईवे छिनका और टयापुल विष्णु प्रयाग में भूस्खलन से बंद है। मार्ग खोलने का काम जारी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…