हैली सेवाओं की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता : CM
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में यूकाडा, एएआईबी और डीजीसीए सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि बीते सालों में हुई हैली दुर्घटनाओं की गंभीरता से समीक्षा और ऑडिट जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने सभी ऑपरेटर्स को हेलीकॉप्टर की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित करने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर्स के इंजन मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दि।
डबल इंजन पॉलिसी और वैदर कैमरा होंगे अनिवार्य
सीएम ने चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए केदारघाटी समेत सभी चारधाम वैली में आधुनिक वैदर कैमरे लगाने के आदेश दिए. उन्होंने यूकाडा को निर्देशित किया कि भविष्य में केवल डबल इंजन हैलीकॉप्टर्स के संचालन को प्राथमिकता देने वाली नीति तैयार की जाए. इसके साथ ही उन्होंने वैष्णो देवी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी हैली सेवाओं का अध्ययन कर वैसी ही प्रभावी प्रणाली लागू करने की बात कही।
यात्रियों के साथ किया पालयट करें संवेदनशील व्यवहार : CM
मुख्यमंत्री धामी ने हैली सेवाओं में केवल अत्यधिक अनुभवी पायलटों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने ऑपरेटर्स को यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सख्त नसीहत दी ताकि श्रद्धालु और पर्यटक देवभूमि से सुखद अनुभव लेकर लौटें. सीएम ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ाने की होड़ में सुरक्षा प्राथमिकता से पीछे नहीं हटनी चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…