देश-विदेश

राष्ट्रीय राजधानी में उच्च तापमान, सोमवार को दिल्ली में तापमान की उत्तेजना

नई दिल्ली:-  पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 44 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहने से रविवार को राजधानी के तापमान में कुछ गिरावट आई और यह 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के रिज क्षेत्र में सबसे अधिक 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पालम में यह 43.5 और आयानगर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को कुछ क्षेत्रों में 25-35 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर भी सोमवार को लू चलने की संभावना जताई है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुंगेशपुर क्षेत्र में हाल ही में तापमान 52.3 डिग्री होने पर संज्ञान लेते हुए कहा, यदि वनों की कटाई के प्रति वर्तमान पीढ़ी का रुख उदासीन बना रहा, तो राष्ट्रीय राजधानी  बंजर रेगिस्तान बन जाएगी। जस्टिस तुषार राव गेडेला ने वनों की सुरक्षा पर निर्देश की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई में यह टिप्पणी की।  हाईकोर्ट ने पूर्व जस्टिस नजमी वजीरी को दिल्ली में वनों के संरक्षण से जुड़ी शहर के अधिकारियों की आंतरिक विभागीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। हाईकोर्ट को सूचित किया गया, वजीरी बुनियादी ढांचे की कमी से कर्तव्यों के निर्वहन में असमर्थ हैं। इस पर हाईकोर्ट ने 15 जून तक समिति को सभी बुनियादी सुविधाएं देने का निर्देश दिया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago