लोहाघाट/चंपावत। बाराकोट क्षेत्र में तेज हवाओं के झोंकों में चीड़ का एक विशाल पेड़ 11 केवी बिजली लाइन पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि सोमवार सुबह तेज हवा चलने से बाराकोट सब स्टेशन के पास चीड़ का भारी भरकम पेड़ 11 केवी लाइन पर गिर गया।
इसके चलते लाइन और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से बाराकोट सहित काकड़, बिसराड़ी, पठलती, नदेड़ा, भनखोना, चमनपुर, बैड़ा, रैगांव, छुलापें, सूरी, पम्दा, बरदाखान आदि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन और पोल को सही करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। बताया कि जल्द ही नया पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इधर चंपावत में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से रात और दिन में लगातार बिजली कटौती हो रही थी। यूपीसीएल के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि अंधड़ के कारण फ्यूज खराब होने का डर रहता है। ऐसे में अंधड़ और बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…