देहरादून:- 6 अप्रैल को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी देहरादून आएंगे। इस दौरान राजमार्ग मंत्री निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे, इसके साथ ही नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गडकरी के उत्तराखंड आगमन के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। हालांकि अभी तक उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गडकरी नई दिल्ली से ही आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सड़क मार्ग से होते हुए गणेशपुर या आशारोड़ी तक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रेस को भी संबोधित कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…