हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हाईवे 305 को जोड़ने वाला बंजार का मैंगलोर पुल गिर गया है। जिस कारण हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि सीमेंट से लदा एक ट्रक पुल पर गुजरने से हाईवे का पुल धराशाही हो गया है। घटना शुक्रवार रात 3:30 बजे की बताई जा रही है।
डीडीएमए कुल्लू के अनुसार, एसडीओ बंजार (एनएच-305) टहल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए मशीनें तैनात की गई हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, यह पुल 1980 के आसपास बनाया गया था और यही मंडी और कुल्लू की सीमा को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। प्रशासन अस्थायी पुल या वैकल्पिक व्यवस्था की बात कर रहा है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इसमें कई दिन लग सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…