देश-विदेश

गृहमंत्री अमित शाह का एक्शन: ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमावर्ती राज्यों को निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को भारत की सीमा, सेना और नागरिकों की ओर आंख उठाने वालों को भारत का करारा जवाब बताया है।

पाकिस्तान और नेपाल सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शाह ने इंटरनेट मीडिया पर देश विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और बंगाल के मुख्यमंत्रियों व जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के उपराज्यपालों के साथ गृह मंत्रालय, खुफिया ब्यूरो, बीएसएफ और सीआइएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में उपस्थित सभी मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और तीनों सेनाओं का अभिनंदन किया। बैठक में शाह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से दिया गया जवाब पूरी दुनिया के लिए मजबूत संदेश है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के लिए मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का परिचायक भी है। ऐसे समय में उन्होंने पूरे देश में प्रदर्शित एकजुटता को हौसला बढ़ाने वाला बताया।

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को अस्पताल, अग्निशमन जैसी अत्यावश्यक सेवाओं का सुचारु संचालन और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि इस समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होमगा‌र्ड्स, एनसीसी को अलर्ट रखने की जरूरत है। शाह ने कहा कि संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को और भी दुरस्त करने के साथ ही संचार प्रणाली को निर्बाध बनाना जरूरी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुलाएं। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है।

शाह जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ भी नियमित संपर्क में हैं। दोनों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago