बिहाररोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को स्थल निरीक्षण किया गया। रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों ने बिक्रमगंज के करियवा बाल, पटेल महाविद्यालय घोसिया खुर्द, वरना मोड़ सलेमपुर, जमुआ खेल मैदान सहित गोडारी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।
चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं की सौगात देकर गए हैं और अब उनके फिर बिहार आने की तैयारी है। इस बार रोहतास जिले में उनका कार्यक्रम है। ऐसे में रोहतास जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है। डीएम-एसपी ने उक्त स्थल पर ही अधिकारियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से समीक्षात्मक रूप से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभा स्थल, मंच एवं हेलीपैड के निर्माण के लिए भी बारीकी से निरीक्षण किया।
उक्त स्थलों पर पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे की मजबूती के लिए बैरिकेडिंग, मंच स्थल, वाहन पड़ाव, समतलीकरण सहित अन्य सभी तैयारियां की जानी हैं।कार्यक्रम स्थल पर भीड़ पर नज़र रखने के उद्देश्य से चयनित स्थल के चारों ओर वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा काराकाट विधानसभा के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सौगात की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं- सड़क, पुल, पुलिया आदि से संबंधित कार्यों पर होने वाले खर्च से संबंधित योजनाओं की जानकारी ही नहीं देंगे, बल्कि बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कई घोषणाएं कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, उक्त कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि की घोषणा 30 मई को होने वाली है।
स्थल निरीक्षण के दौरान काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार मिश्रा, अजय कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज अनिल बशाक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज अमित कुमार, थानाध्यक्ष ललन कुमार आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…