मगंलवार को रैपर हनी सिंह की एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज’ के टाइटल ट्रैक माफिया का टीजर रिलीज हुआ। टी-सीरीज के बैनर तले बने इस गाने के टीजर में हनी पाजी का खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को अगले महीने 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये रैपर का मच अवेटेड गाना है, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गाने के टीजर की शुरुआत होती है हनी सिंह के किश्ती वाले सीन से, जहां वो बोट में बैठकर कहीं पर जा रहे हैं। बोट पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इसके बाद वो बहुत सारे लोगों के साथ एक दम डॉन स्टाइल में वॉक करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक एकदम खतरनाक लग रहा है और हनी सिंह सूट-बूट में अपने स्वैग में चल रहे हैं। इसके बाद हनी का नरगिस के साथ एक सीन दिखाया गया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। करीब 1 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर में हनी सिंह का कोई डायलॉग तो नहीं है ना ही उनकी आवाज में कोई लाइन सुनने को मिलती हैं, लेकिन टीजर के आखिर में वो जोर-जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।
इस गाने के जहां म्यूजिक प्रोड्यूर और सिंगर खुद हनी सिंह ही हैं वहीं इसे टी-सीरीज के लेबल के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस गाने में नरगिस फाखरी और हनी सिंह पहली बार साथ में किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…