नैनीताल जिले के कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक (UK 06 CA 8481) ने बाइक (UK 18 G 4749 बजाज CT 100) को टक्कर मार दी। हाजसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी- बाजपुर रोड में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक ने बाइक सवार इंदर सिंह (32) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बैरिया दौलत थाना केलाखेडा ऊधमसिंह नगर और ललित सिंह (40) पुत्र बलवीर सिह निवासी ग्राम ढेला थाना रामनगर जिला नैनीताल को टक्कर मारी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी और पुलिस टीम ने दोनों घायलों को 108 की मदद से सीएचसी कालाढूंगी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम मौके से दोनों वाहनों को थाने लेकर गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…