देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया चौक के पास देवघर-हंसडीहा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस और सिलेंडर से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर में बस सवार छह तीर्थयात्रियों और बस चालक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 27 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से आठ को एम्स रेफर किया गया है। घायलों का इमरजेंसी और आईसीयू में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य का सदर अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे का पूरा विवरण
देवघर से बासुकीनाथ जा रही यात्री बस में लगभग 40 तीर्थयात्री सवार थे, जो बाबा बैद्यनाथ में जल चढ़ाने के बाद बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा करने जा रहे थे। बस मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस का चालक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। बस लगभग 200 मीटर आगे जाकर ईंटों के ढेर से टकराकर रुकी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
मोतिहारी निवासी सुरेंद्र यादव, जो बस में सवार थे, ने बताया कि हादसे के समय बस और ट्रक आमने-सामने आ गए। वे सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से बासुकीनाथ भेज दिया गया है।
अस्पताल से मृतकों की पुष्टि
सीएम सोरेन ने जताया दुख
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…