ऋषिकेश:- ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास देर रात्रि कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बछेलीखाल ग्रमीणों द्वारा सूचना मिली कि धौलाधार के पास कोई वाहन गिरा है।
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार एसएस रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहन सड़क से सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। अंधेरा और बड़ी झाड़ियों होने से पता नही लग पा रहा है कि वाहन में कितने लोग थे। मौके पर एक व्यक्ति मृत मिला है। उसके पास से जो आधारकार्ड मिला है उस पर सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ दर्ज है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…