देहरादून : सुबे के उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाऐं ससमय किसानों तक पहुंचे ताकि प्रदेश में बागवानों को कोई दिक्कत न हो। आहुत बैठक के दौरान कृषि एवं कृषक मंत्री गणेश जोशी ने बागवानी में छिड़काव के उपयोग में आने वाले कीटनाशक दवाओं का जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक भी किसानों तक नहीं पहुंचने पर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दिसम्बर मध्य तक इन कीटनाशकों को किसानों तक पहुंच जाना चाहिए था। उद्यान मंत्री ने इसे गहन लापरवाही मानते हुए उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह को इस प्रकरण में जिम्मेदार और विभाग के उपनिदेशक डा0 नरेन्द्र कुमार से स्पष्टीकरण तलब करने और उनके तीन दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
मंत्री ने कहा अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि भविष्य में कैलेंडर के अनुरूप बागवानों को समय पर उपकरण, बीज वितरण, खाद, पेस्टीसाइज उपलब्ध हो। उन्होंने कहा इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी तथा लापरवाही बरतने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उद्यान मंत्री ने किसानों को अदरक, हल्दी, फलपौध आदि के बीज वितरण में हो रही लेटलतीफी पर भी अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा काश्तकारों को नुकसान न हो इसके लिए समय पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इस दौरान बैठक में उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…