उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय युवा दिवस के जरिये स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का किया जा रहा काम-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: स्वामी विवेकानंद की जयंती के सुअवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ “राष्ट्रिय युवा दिवस”कार्यक्रम में शिरकत की जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “राष्ट्रीय यूथ अवार्ड”से सम्मानित करने के साथ ही “महिला एवं युवक मंगल दलों”को राज्यस्तरीय यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला एवं युवक मंगल दलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को क्रमशः 1 लाख,50 हजार और 25 हजार की धनराशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा युवा ही देश व राज्य के भाग्य निर्माता है। भारत युवाओ का देश है।युवाओ में अपार संभावनाएं हैं बस जरूरत है तो हमे अपनी शक्ति को पहचाने की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी छोटी सी आयु में ही भारत देश का नाम वैश्विक पटल पर लहराने का काम किया है।कहा कि हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विद्यालयों व महाविद्यालयों के खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की ताकि वह सभी के उपयोग हेतु उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इन खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण से हमारे युवाओ को अपने खेल कौशल को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।

वहीं अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के जरिये स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके। साथ ही हम सबको विवेकानंद जी की तरह अपने जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि जीवन संघर्षों का ही एक नाम है जिंदगी में जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत भी उतनी ही बड़ी होगी हमे विवेकानंद जी के कहे इस धेय वाक्य को अपनी लाइफ में अपनाना चाहिए और आप सभी मेरा विश्वास करें कि फिर सफलता आपके कदम चूमेगी।आज राज्य सरकार युवाओं के कल्याण, उन्नयन और उनके भविष्य के सर्वांगीण विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। हम सभी युवा संकल्प लें की हिंदुस्तान को हम दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ और सर्व शक्तिशाली राष्ट्र बनाएं। स्वामी विवेकानंद का विचार भारत देश को दुनिया के सिरमौर राष्ट्र में स्थापित करने का था। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विचार को मूर्त रूप देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर ,एडिशनल डायरेक्टर अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और युवा उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago