उत्तराखण्ड

होटल कारोबारी से वेब सीरिज बनाने के नाम पर 50 लाख की ठगी, पत्नी संग फरार हुआ शातिर ठग

वेब सीरिज बनाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने दून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लिया और उसे भी अपने साथ ले गया। अब पीड़ित कारोबारी पत्नी से भी तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करनदीप से उनकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। उसने बताया था कि वह संगतों के साथ प्रचार-प्रसार करता है। संगतों की सेवा के लिए वह इंग्लैंड से भारत आया है।यही नहीं उसने यह भी बताया कि वह एक वेब सीरिज बना रहा है जिससे सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए उसने होटल व्यवसायी को अपने झांसे में लिया। होटल व्यवसायी भी संगतों की सेवा करते हैं। लिहाजा उन्होंने हामी भर दी और वेब सीरिज के लिए पैसा देना शुरू कर दिया।होटल कारोबारी ने जुलाई 2021 में 20 लाख रुपये, अगस्त 2021 में 10 लाख रुपये, सितंबर 2021 में 10 लाख रुपये और अक्तूबर में 10 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसके तेवर ही बदल गए। होटल कारोबारी का आरोप है कि करनदीप ने संगतों की सेवा के नाम पर उनकी पत्नी को भी भड़का दिया।

वह उनसे झगड़ा करने लगी और करनदीप के साथ ही रहने लगी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए भी अदालत में केस दायर किया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago