महाकुंभ के सेक्टर 16 सेक्टर अखाड़े के पास सोमवार को सुबह आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग जब तक फैलताी तब तक श्रद्धालुओं और दूसरे शिविर में ठहरे लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से बढ़ रही थी।
आग लगने के काराणों का पता नहीं चल सका है। एक दिन पहले भी सेक्टर 19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया था। इसके बाद से मेला प्रशासन ने आग को लेकर पूरे मेले में अलर्ट घोषित कर दिया है। अग्नि शमक यंत्रों की जांच की जा रही है।
सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़े के शिविर के पास सोमवार को सुबह एक शिविर से धुआं निकलने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां आग लगी वहीं पास में समाजवादी पार्टी का भी शिविर लगा है। शोरगुल होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड़ को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…