उत्तराखंड:- आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लिया।
आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। बताया गया कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…