उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के ऐसे IAS अफसर जो लग्जरी गाड़ी छोड़ साइकिल से जाते हैं दफ्तर

अपने आईएएस अफसरों की शानौ शौकत, रहन सहन और खान पीन के तो कई किस्से सुने होंगे,लेकिन आज हम आप बताएंगे उत्तराखंड के एक ऐसे आईएएस अफसर का किस्सा जो सरकारी गाड़ी की जगह दफ्तर जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं, कहते है इंसान की पहचान उसके पैसे से नहीं सादगी से होती है।

हम बात कर रहे है अपनी सरलता सादगी और ईमानदारी के लिए जाने माने 2004 बैच के आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम इन दिनों वह अपने दफ्तर गाड़ी से नहीं साईकिल से जाते है जिस के किस्से सचिवालय में केंद्र का बिंदु बनी हुई हैं, यहा कहा जा सकता है कि पर्यावरण और स्वास्थ्य को लेकर विश्व साइकिलिंग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का असल में अनुसरण उत्तराखंड राज्य के आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम ही कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की बात से मिली प्रेरणा

आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम अपने साथ लैपटॉप बैग और पानी की बोतल लेकर चलते हैं, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 जून को लाइफ़स्टाइल फॉर द एनवायरंमेंट मूवमेंट की शुरुआत की, 7 जून से उन्होंने गाड़ी छोड़, साइकिल का हैंडल पकड़ लिया, उनका ये भी कहना है कि साइकिल से जाने की वजह से उन्हें सुबह का ऑफिस रश भी नहीं मिलता, IAS अधिकारी ने बताया कि साइकिल से पहुंचने में सिर्फ़ 5-7 मिनट ज्यादा समय लगता है। वहीं उत्तराखंड के गढ़ी-कैंट क्षेत्र में को-ओपरेटिव डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिस में बतौर चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर पोस्टेड हैं, IAS पुरषोत्तम रोज सुबह 9:30 बजे लगभग 8 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने दफ्तर पहुंचते हैं। 2012 में देहरादून के ज़िलाधिकारी और 2019 में गढ़वाल कमिश्नर रह चुके हैं।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago