उत्तराखण्ड

आईएएस अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने से पहले मुख्य सचिव से अनुमति लेने का आदेश

देहरादून:-  भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी मुख्य सचिव से पूर्व अनुमति के बगैर मुख्यालय छोड़कर अवकाश पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी आईएएस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। छुट्टी पर या मुख्यालय छोड़ने से पहले सभी आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव को अवगत कराना होगा और अनिवार्य रूप से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

इस संबंध में स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव ललित मोहन आर्य ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशों पर सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश के संबंध में आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ रहे हैं।

इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी अधिकारी विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्धवेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने व मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे और अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago