राष्ट्रीय

सर्दियों का असर बढ़ा, आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी में मौसम का मिजाज बदल गया है। कल दिन में खिली धूप के बाद मौसम विभाग ने आज के लिए घने से घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह व शाम ठंड सताएगी। हालांकि बुधवार को सुबह ठंड के बाद दिन में अच्छी धूप खिली। लोगों को दोपहर में ठंड के साथ कोहरे से भी राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया। लेकिन, शाम को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार कल न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा, जोकि 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में रात ढ़ाई बजे दृश्यता 100 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, रिज में 6.8, लोधी रोड में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
साथ ही, हवा में नमी का स्तर 58 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा। बुधवार को जब लोग सोकर उठे तो कोहरा छाया रहा। लेकिन, जैसे ही दिन चढ़ने लगा वैसे ही धूप खिल गई। दोपहर में अच्छी तेज धूप खिली। ऐसे में कई दिनों बाद लोगों ने अच्छी धूप का आनंद लिया।
आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए घने से घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह व शाम ठंड सताएगी। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। साथ ही, तीन दिन तक अधिकतम तापमान बढ़ा रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। हालांकि, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं, शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago