ऋषिकेश: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में बेटी को न्याय दिलाने के लिए आज अंकिता भंडारी के परिजन ऋषिकेश में धरने पर पहुंचे हैं। सोमवार शाम कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पर पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड सरकार की एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे, घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा दी गई। उन्होंने कहा की घटना से संबंधित सारे साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है, जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने इस केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आश्वास दिया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
बताते चलें कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 41 दिन से कोयलघाटी में धरना दिया जा रहा है। समिति के सदस्य क्रमिक अनशन और आमरण अनशन कर रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…