राष्ट्रीय

कोलकाता में फैन ने शाहरुख खान से मिलने के लिए फेंसिंग पार की, पुलिस ने पकड़कर की पिटाई, वीडियो वायरल

आईपीएल 2025 में अब तक कई ऐसे मामले आ चुके हैं, जिसमें कोई फैन सुरक्षा घेरे को पार कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी या सेलिब्रिटी से मिलने मैदान पर पहुंच गया हो। विराट कोहली से लेकर रियान पराग तक से मिलने के लिए फैन सुरक्षा बैरिकेड को पार कर मैदान में पहुंच गया। इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है। इस घटना में एक फैन केकेआर के मालिक शाहरुख खान से मिलने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डेंस की फेंसिंग को पार करने की कोशिश करता दिखा। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना आईपीएल 2025 के पहले मैच यानी 22 मार्च की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद यह घटना घटी। फैन फेंस पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश करता दिखा, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और उस पर लात घूसे बरसा दिए। शाहरुख से मिलने के लिए पहुंचने की कोशिश करना इसलिए भी गंभीर विषय है क्योंकि हाल फिलहाल में अभिनेता सलमान खान को काफी धमकियां मिली हैं। ऐसे में शाहरुख की सुरक्षा भी पुख्ता कर दी गई है। इसी मैच के दौरान एक फैन विराट कोहली से भी मिलने पहुंचा था। उसने विराट के पैर छुए थे और उन्हें गले लगाया था। यह दृश्य वैसे तो काफी सुंदर था, लेकिन इससे खिलाड़ियों और सेलिब्रिटी की सुरक्षा में चूक के विषय को भी भी बढ़ावा दिया है। बुधवार को एक फैन ने गुवाहाटी में सुरक्षा घेरा तोड़कर रियान पराग से मुलाकात की थी। कोलकाता की टीम की बात करें तो इस टीम ने दो मुकाबले खेल लिए हैं। बेंगलुरु के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को हराकार अजिंक्य रहाणे की टीम ने जीत का खाता खोला। अब इस टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस से 31 मार्च को वानखेड़े में होगा। कोलकाता इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago