ऋषिकेश:- उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के चलते इन दिनों नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं के तेज बहाव में बहने के मामले सामने आते रहे हैं। ऋषिकेश में एक बार फिर से डूबते हुए कांवड़ियों को जल पुलिस द्वारा बचाया गया। त्रिवेणी घाट में आज दोपहर दिल्ली का एक कांवड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। काफी दूर तक वह बह गया था। जल पुलिस के जवानों ने इस व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इस व्यक्ति के लिए जवान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस वक्त उफनाती नदी में जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबते युवक की जान बचाई।
त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रामप्रकाश 45 वर्ष गोकुलपुरी दिल्ली का रहने वाला है और अपने कुछ साथियों के साथ नीलकंठ महादेव जल चढ़ाने आया था। दोपहर के वक्त वह गंगा में नहा रहा था। पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। यह यात्री तेज बहाव के साथ करीब 50 मीटर दूर तक बह गया। ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, मनीष कुमार लाइफ जैकेट लेकर गंगा में कूदे। इस यात्री को सकुशल बाहर निकाला गया। त्रिवेणी घाट में कांवड़ यात्रा के दौरान जल पुलिस अब तक पांच श्रद्धालुओं को बचा चुकी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…