टिहरी:- टिहरी में गुरुवार दोपहर एक यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि करीब 11 लोगों को भी चोट आई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब दो बजे की है। हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही टीजीएमओ की बस (UK 10 पी ए 0059) उनियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। घटना के समय बस को चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी फकोट आगरा खाल चला रहा था।
परिचालक लाखन सिंह पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा टिहरी गढ़वाल ने बताया कि घटना के समय बस में 25 सवारी सवार थी, जिनमें से एक महिला कुमारी सिंकी(43) पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गई। 11 लोगों को हल्की चोट आई। बाकी लोग सुरक्षित हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…