देश-विदेश

वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7.90 लाख लक्ष्य प्राप्त, 1.20 लाख रुपये की सहायता

बिहार:–   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन लाख लाभार्थियों को 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को इस योजना का लाभ मिला है, उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को भी बधाई दी और सुनिश्चित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो, ताकि लाभार्थियों को तुरंत लाभ मिले। उन्होंने विभाग से यह भी कहा कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए। इस कार्यक्रम के तहत 3 लाख लाभार्थियों को कुल 4621.50 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी, जो राज्य के ग्रामीण परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले 100 दिनों में इन लाभार्थियों को द्वितीय और तृतीय किश्त के रूप में 80,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इन लाभार्थियों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इस प्रकार, प्रति लाभार्थी कुल 1,54,050 रुपये की राशि प्राप्त होगी।

वहीं ग्रामीण विकास विभाग सचिव ने लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पहले चरण में सितंबर 2024 में 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जबकि जनवरी 2025 में 5,46,745 अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुए। इस प्रकार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में दी जाती है, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। राज्य सरकार की ओर से लाभार्थियों को 48,000 रुपये की राशि दी जाती है। बता दें कि इससे पूर्व सात अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.05 लाख लाभार्थियों को पहली किश्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया था, जिसमें 420 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इस कार्यक्रम में तीन लाख लाभार्थियों को 40,000 रुपये की दर से पहली किश्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इसमें कुल 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago