उत्तराखण्ड

हल्द्वानी रेलवे भूमि मामले में मुख्यमंत्री ने कहा न्यायालय के निर्देशों का पालन करेगी राज्य सरकार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में रेलवे की भूमि विवाद पर न्यायालय का जो भी आदेश होगा, सरकार उसका पालन करेगी। मुख्यमंत्री राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हल्द्वानी जैसे मामले में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इस मामले में राज्य सरकार न्यायालय में पार्टी नहीं है। यह रेलवे का मामला है।

राज्य सरकार न्यायालय के निर्देशों का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सख्त कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास राज्य की सीमा तक गंगा जल को पूर्णतः स्वच्छ बनाना है। इसके लिये गोमुख से हरिद्वार तक 132 नालों को टेप किया गया है और अतिरिक्त 11 एसटीपी बनाए जा रहे हैं। गंगा को स्वच्छ बनाने में उत्तराखंड देश का मॉडल राज्य बनेगा।  रोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन कृषि बागवानी के क्षेत्र में योजनायें बनायी गयी है। प्रदेश में भूमि बैंक बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक निवेशक राज्य में उद्योगों की स्थापना के प्रति आकर्षित हों।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago