विविध

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन मंत्री ने सचिवों की सीआर लिखने का फिर मांगा अधिकार

देहरादून:  धामी सरकार के मंत्रियों ने सचिवों की सीआर लिखने के अधिकार की मांग फिर से उठाई है। मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह मसला उठाया तो बाकी मंत्रियों ने उनके समर्थन में सुर मिलाए। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु को कैबिनेट की अगली बैठक में इसका प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महाराज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मंत्रियों को सचिव की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि लिखने का अधिकार होना चाहिए। वह इस मसले को पहले ही कैबिनेट के संज्ञान में ला चुके हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ।

महाराज के मसला उठाने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल समेत सभी मंत्रियों ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को अपने कार्यालय में बुलाया और सचिवों की सीआर के संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने मुख्य सचिव को कैबिनेट की अगली बैठक में सीआर से संबंधित प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए।

कैबिनेट की ब्रीफिंग के दौरान मुख्य सचिव से इस संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीआर वाला मसला कैबिनेट के एजेंडे में नहीं था। एक तरह से वह इस प्रश्न को टाल गए। उधर, सरकार के मंत्रियों ने कैबिनेट में सीआर के मसले पर चर्चा होने की पुष्टि की।  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल से ही अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में अपने विभागीय सचिवों की सीआर लिखने के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। धामी सरकार में भी अब तक वह कैबिनेट की बैठक समेत कई बार मसला उठा चुके हैं। जानकारों का मानना है कि नौकरशाही की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए मंत्री सीआर की ताकत चाहते हैं। इसीलिए अब महाराज के साथ अन्य मंत्री भी समर्थन में दिख रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago