देहरादून:- उत्तराखंड में बीती रात से ही मौसम का मिजाज बदलने लग गया था, वहीं देहरादून में दिन की शुरुआत बारिश और तूफानी हवा के साथ हुई। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गौमुख के आस-पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई। उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी बारिश पड़ने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।
देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार को तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इसके ठीक एक दिन यानी 21 अप्रैल को प्रदेश भर के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…