देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड में कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी कर उसे प्रभावी किया जाएगा।
वहीं 750 सीएचओ को नौकरी दी जा रही है। पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा। राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति का फ्री इलाज इलाज करवा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…