उत्तराखण्ड

9वें फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, बॉलीवुड सितारों की शाम को होगी मौजूदगी

देहरादून:- 9वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में दिव्यांगजनों को फ़िल्म सैम बहादुर दिखाई गई। वहीं इस मौक़े पर आयोजित आंगन बाज़ार में महिलाओं के साथ युवाओं ने भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। शाम को बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

उत्तराखंड के सबसे बड़े आयोजन 9वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का सिल्वर सिटी राजपुर रोड आगाज हो गया है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कई फिल्मी सितारों, फिल्म डाॅयरेक्टर, सिंगर आदि से उत्तराखंड के लोग रूबरू होंगे। तीन दिनों में लगभग 80 से अधिक शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है।

सैम बहादुर फिल्म के प्रदर्शन से  फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग हुई। जिसे देखने के लिए दिव्यांग बच्चों को बुलाया गया। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होने के नाते कुछ इंटरनेशनल फिल्म का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिसमें आयरलैंड मोरक्को पर्शियन और फिलिपींस की फिल्म दिखाई जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर 27 सितंबर को ही अजमेर फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें अभिनेता राजेश शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहेंगे। 28 सितंबर को फिल्म मंथन एवं एक आयरलैंड की फिल्म ए टाउन वाॅल्ड 1995 प्रदर्शित की जाएगी। 29 सितंबर को इला अरुण की त्रिकाल दिखाई जाएगी। इस दौरान यह दोनों कलाकार भी मौजूद रहेंगे। वहीं, मोरक्को की फिल्म सेलिब्रेशन पर्शियन, फिल्म कैटवुमन एवं फिलिपींस की फिल्म दिखाई जाएगी। जिसमें कई नए डाॅयरेक्टर व प्रोड्यूसर आदि को मौका मिल रहा है कि वह अपनी फिल्म प्रदर्शित कर सकें। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी आमंत्रित किया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago