आज देहरादून सिल्वर सिटी में फिल्म फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आगाज होगा। वहीं फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि फेस्टिवल में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर, रोहित बॉस रॉय, बिजेंद्र काला, करण प्रधान, शाहिद माल्या, रूपा गांगुली, दीपिका चिखलिया, एहसान कुरैशी आदि शिरकत कर रहे हैं।
शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के विश्व कप जीतने पर आधारित फिल्म 83 से की जाएगी। तीन दिवसीय फेस्टिवल में पहली बार टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि देवभूमि में कला और कलाकारों की कमी नहीं है और यहां जो प्रतिभाएं हैं, उनको एक मंच मिल सके, इसलिए हर साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं।
बताया कि फिल्म के साथ इस बार टॉक शो भी होगा। कहा कि फेस्टिवल के दौरान फूड फेस्टिवल और लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित फूड फेस्टिवल में कई स्वादिष्ट भोजन के स्टॉल भी लगाए जा रहे, ताकि दर्शक फिल्मों का आनंद उठाने के साथ ही लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले सकें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…