उत्तराखण्ड

कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स का नोटिस, समन के बाद भाजपा पर भड़के नेता गणेश गोदियाल

देहरादून:- कांग्रेस पार्टी की ओर से गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को महाराष्ट्र के ठाणे से इनकम टैक्स की ओर से समन जारी किए गए हैं, उन्हें 22 मार्च को व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के आईटी कार्यालय में तलब किया गया है। कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स का नोटिस समन मिलने के बाद गणेश गोदियाल ने देहरादून स्थिति कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और अपनी हार को देखते हुए भाजपा सरकार घटिया मानसिकता पर उतर आई है, उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को हतोत्साहित करने के लिए कुख्यात रही है, और इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे स्थित आईटी कार्यालय से 19 मार्च को उनको, उनकी पत्नी और फर्म के नाम पर समन जारी किए गए हैं और उन्हें 22 मार्च को 11:30 बजे व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने को कहा गया है।

गोदियाल ने कहा कि अब जबकि गढ़वाल के लोकसभा क्षेत्र से आ रहे तमाम सर्वे में कांग्रेस का कैंडिडेट एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं, उसी वक्त ठीक चुनाव के दौरान उनको उलझाने की कोशिश की जा रही है। गोदियाल ने कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि भाजपा की कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। गोदियाल का कहना है कि वो भगत सिंह के अनुयायी हैं और वो सावरकर के अनुयायी हैं, उन्होंने अपने जीवन काल में भारत के संविधान के विरुद्ध कोई ऐसा काम नहीं किया, लेकिन अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को कुचलने के लिए केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती आ रही है. उनके साथ ये सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार उनको गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से जीतने नहीं देना चाहती। परंतु यह गढ़वाल की जनता की जंग है जिसको अंतिम समय तक लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नए मामले बनाकर उनको इंगेज करने की कोशिश कर रही है। गोदियाल ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को इसका जवाब देने को कहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago