इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया।
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त को होगी। दूसरा मैच 20 अगस्त को खेला मीरपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरुआती मुकाबले मीरपुर में खेले जाएंगे। वहीं, तीसरा मैच 23 अगस्त को चट्टोग्राम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 29 और 31 अगस्त को होगा।
इससे पहले भारतीय टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होगा। वहीं, चौथा और पांचवां मुकाबला क्रमश: 23 और 31 जुलाई से मैनचेस्टर और ओवल में खेला जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…