देश-विदेश

सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान का दुष्प्रचार नकारा, UN में कहा – ‘आतंक का वैश्विक केंद्र है पाक’

भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में कहा कि पाकिस्तान पहले ही भारत पर तीन युद्ध थोपकर और हजारों आतंकी घटनाएं कर सिंधु जल समझौते की भावना का उल्लंघन कर चुका है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। भारत ने हमेशा जिम्मेदारी भरा व्यवहार किया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद की एरिआ फार्मूला बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुद्दा संघर्ष में पानी की सुरक्षा था। इस बैठक में पाकिस्तान ने भारत पर सिंधु जल समझौता तोड़ने के लिए बेबुनियाद और भ्रामक आरोप लगाए। जिस पर भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ और तथ्यों के साथ जवाब दिया। भारतीय प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि 65 साल पहले भारत ने अच्छी भावना के साथ पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता किया था। समझौते की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए पी. हरीश ने कहा कि ‘प्रस्तावना में साफ लिखा गया है कि ये समझौता अच्छी भावना और दोस्ती के साथ किया गया, लेकिन पाकिस्तान ने बीते 65 वर्षों में इस भावना का साफ उल्लंघन किया और भारत के खिलाफ तीन युद्ध लड़े और हजारों आतंकी हमले किए।’

पी हरीश ने बताया कि ‘बीते चार दशकों में आतंकी हमलों में भारत के 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है और सबसे ताजा आतंकी हमला पहलगाम का है, जिसमें निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया। इसके बावजूद भारत ने संयम से काम किया।’ भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद के जरिए भारत में आम नागरिकों की जिंदगी को बंधक बनाना चाहता है और साथ ही धार्मिक सद्भाव और आर्थिक समृद्धि को भी बाधित करना चाहता है। हरीश ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि हमने कई बार पाकिस्तान से सिंधु जल समझौते को संशोधित करने को कहा था, लेकिन इस्लामाबाद ने हर बार इस प्रस्ताव को खारिज किया।

पी हरीश ने कहा कि तकनीक बदल चुकी है और इसने बांध निर्माण के काम को भी बदल दिया है, जिससे बांधों की सुरक्षा और उनका संचालन बेहतर हुआ है। कई पुराने बांधों की सुरक्षा को खतरा है, लेकिन पाकिस्तान इन बांधों के निर्माण में किसी भी बदलाव का विरोध करता रहा है, जबकि संधि के तहत इसकी मंजूरी दी गई थी। यही वजह रही कि जब तक पाकिस्तान, जो आतंकवाद का केंद्र है, वह सीमापार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का फैसला किया है। साफ है कि पाकिस्तान ने ही सिंधु जल समझौते का उल्लंघन किया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago